Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News
Russia President India Visit : पुतिन से गले मिले PM मोदी, एक ही गाड़ी में रवाना हुए-देखें Video

Russia President India Visit 2025 : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर आज दिल्ली पहुंचे। उनके विमान के पालम एयरपोर्ट पर लैंड होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं पहुंचकर गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से रवाना हुए —जो भारत-रूस संबंधों की मजबूती का स्पष्ट संदेश देता है।
2022 के बाद पहली भारत यात्रा
यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है। 2023 में हुए G20 शिखर सम्मेलन में भी उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था, इसलिए यह दौरा दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






