Latest NewsNationalTrending News

स्कूटी का ₹20 लाख 74 हजार का चालान! उड़े मालिक के होश

Muzaffarnagar : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रैफिक पुलिस ने एक स्कूटी का ₹20 लाख 74 हजार का चालान काट दिया, जिससे वाहन मालिक के होश उड़ गए। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और बाद में चालान राशि को घटाकर ₹4,000 कर दिया गया। Muzaffarnagar 20 Lakh Challan

 

कैसे हुआ ₹20 लाख का चालान

यह मामला 4 नवंबर का है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की गांधी कॉलोनी चौकी पर स्कूटी सवार अनमोल सिंघल को पुलिस ने रोका। वह बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना वाहन कागजात के स्कूटी चला रहा था।
नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने चालान काटा और स्कूटी को सीज कर दिया। लेकिन जब चालान की रसीद सामने आई, तो उस पर राशि लिखी थी — ₹20,74,000! यह देखकर वाहन मालिक और स्थानीय लोग दंग रह गए। Muzaffarnagar 20 Lakh Challan

Muzaffarnagar 20 Lakh Challan,

तकनीकी गलती से हुआ बड़ा झोल

जांच में सामने आया कि सब-इंस्पेक्टर से तकनीकी गलती हो गई थी। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) की धारा 207 के तहत चालान तो बना दिया, लेकिन उसमें मिनिमम जुर्माना (₹2,000) सही तरह से दर्ज नहीं किया। इस वजह से “207” संख्या खुद ही चालान राशि के साथ जुड़ गई और चालान ₹20 लाख 74 हजार का दिखने लगा। Muzaffarnagar 20 Lakh Challan

एसपी ट्रैफिक का बयान

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि –यह एक तकनीकी त्रुटि थी, किसी की जानबूझकर की गई गलती नहीं। सब-इंस्पेक्टर से MV एक्ट की एंट्री में गलती हुई जिससे 207 संख्या चालान राशि में जुड़ गई। उन्होंने कहा कि अब चालान को सुधारकर ₹4,000 का कर दिया गया है और वाहन फिलहाल सीज है। आगे इस गलती की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो। Muzaffarnagar 20 Lakh Challan

फिलहाल जुर्माना ₹4,000 तय

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ₹4,000 का मिनिमम जुर्माना तय किया गया है, जबकि अंतिम राशि न्यायालय द्वारा निर्धारित की जाएगी। Muzaffarnagar 20 Lakh Challan

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका