स्कूटी का ₹20 लाख 74 हजार का चालान! उड़े मालिक के होश

Muzaffarnagar : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रैफिक पुलिस ने एक स्कूटी का ₹20 लाख 74 हजार का चालान काट दिया, जिससे वाहन मालिक के होश उड़ गए। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और बाद में चालान राशि को घटाकर ₹4,000 कर दिया गया। Muzaffarnagar 20 Lakh Challan
कैसे हुआ ₹20 लाख का चालान
यह मामला 4 नवंबर का है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की गांधी कॉलोनी चौकी पर स्कूटी सवार अनमोल सिंघल को पुलिस ने रोका। वह बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना वाहन कागजात के स्कूटी चला रहा था।
नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने चालान काटा और स्कूटी को सीज कर दिया। लेकिन जब चालान की रसीद सामने आई, तो उस पर राशि लिखी थी — ₹20,74,000! यह देखकर वाहन मालिक और स्थानीय लोग दंग रह गए। Muzaffarnagar 20 Lakh Challan

तकनीकी गलती से हुआ बड़ा झोल
जांच में सामने आया कि सब-इंस्पेक्टर से तकनीकी गलती हो गई थी। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) की धारा 207 के तहत चालान तो बना दिया, लेकिन उसमें मिनिमम जुर्माना (₹2,000) सही तरह से दर्ज नहीं किया। इस वजह से “207” संख्या खुद ही चालान राशि के साथ जुड़ गई और चालान ₹20 लाख 74 हजार का दिखने लगा। Muzaffarnagar 20 Lakh Challan
एसपी ट्रैफिक का बयान
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि –यह एक तकनीकी त्रुटि थी, किसी की जानबूझकर की गई गलती नहीं। सब-इंस्पेक्टर से MV एक्ट की एंट्री में गलती हुई जिससे 207 संख्या चालान राशि में जुड़ गई। उन्होंने कहा कि अब चालान को सुधारकर ₹4,000 का कर दिया गया है और वाहन फिलहाल सीज है। आगे इस गलती की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो। Muzaffarnagar 20 Lakh Challan
फिलहाल जुर्माना ₹4,000 तय
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ₹4,000 का मिनिमम जुर्माना तय किया गया है, जबकि अंतिम राशि न्यायालय द्वारा निर्धारित की जाएगी। Muzaffarnagar 20 Lakh Challan






