Breaking NewsLatest NewsPunjabTrending News

Shaheedi Sabha Fatehgarh Sahib: 3200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन-CCTV से निगरानी, CM भगवंत मान ने बताए मेगा इंतजाम

Shaheedi Sabha Fatehgarh Sahib 2025: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह, तथा माता गुजरी जी की शहादत को नमन करने के लिए आयोजित शहीदी सभा को लेकर पंजाब सरकार ने अभूतपूर्व इंतज़ाम किए हैं। CM भगवंत सिंह मान ने बताया कि दुनिया भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

CM भगवंत सिंह मान ने जानकारी दी कि शहीदी सभा के दौरान 3300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही 300 CCTV कैमरे, ड्रोन से हवाई निगरानी और एक अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। किसी भी सहायता के लिए श्रद्धालु हेल्पलाइन नंबर 0176-3232838 पर संपर्क कर सकते हैं।

स्वास्थ्य और आपात सेवाओं के पुख्ता इंतज़ाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 20 आम आदमी क्लीनिक और 5 डिस्पेंसरी स्थापित की गई हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेगा। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 60 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद रहेंगी। यह भी पढ़ें : – Foreign Gangsters : इंग्लैंड में बैठे गैंगस्टर के नेटवर्क का पर्दाफाश, पुलिस के साथ एनकाउंटर में 2 आरोपी गिरफ्तार

फ्री ट्रांसपोर्ट और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट

सरकार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए 200 शटल बसें और 100 ई-रिक्शा चलाए जाएंगे, जो पार्किंग स्थलों से गुरुद्वारा साहिब तक मुफ्त सेवा देंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए इस बार Google Traffic Services की मदद ली जा रही है, ताकि रियल-टाइम अपडेट के आधार पर वैकल्पिक मार्ग तुरंत खोले जा सकें। वाहनों के लिए 5 बड़े और 16 छोटे पार्किंग एरिया तैयार किए गए हैं।

मोबाइल नेटवर्क, सफाई और सेवा

मोबाइल कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए अस्थायी मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। शहर की साफ-सफाई के लिए विभिन्न जिलों से मशीनरी मंगाई गई है और स्वयंसेवी टीमें 24×7 शिफ्ट में काम करेंगी।

बड़ा रक्तदान शिविर, अवैध ब्लड कैंप पर सख्ती

CM भगवंत मान ने ऐलान किया कि शहीदी सभा के दौरान विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि अनाधिकृत ब्लड कैंप लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पवित्र शहरों का ऐलान

CM भगवंत मान ने बताया कि अमृतसर (चारदीवारी वाला शहर), तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर घोषित किया गया है, जिससे सिख समुदाय की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

दिल्ली प्रदूषण और नाम बदलने की राजनीति पर हमला

दिल्ली के प्रदूषण संकट पर निशाना साधते हुए CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब का AQI 70–110 के बीच है, जबकि दिल्ली का 500 तक पहुंच गया है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा योजनाओं और शहरों के नाम बदलने पर तंज कसते हुए कहा कि नाम बदलने से नहीं, बल्कि जनता के हित में फैसले लेने से असली विकास होता है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका