Starlink India Launch: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की एंट्री, कीमत से लेकर स्पीड तक सबकुछ जानिए

Starlink India Launch: एलॉन मस्क की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट (Satellite Internet) सेवा जल्द ही भारत (Bharat) में शुरू होने वाली है। कंपनी ने देश में ऑफिस खोलकर, राज्य सरकारों के साथ सहयोग करके और नए पदों पर भर्तियां करके भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करना शुरू कर दिया है। ऐसे में, कीमत, लॉन्च की तारीख और अन्य बातों को जानने की इच्छा आम बात है, क्योंकि हर कोई सैटेलाइट इंटरनेट (Satellite Internet) का एक्सपीरियंस लेने के लिए बेताब है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Starlink India की कीमत, प्लान, स्पीड और लॉन्च डेट क्या हो सकती है, तो यहां आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी।
भारत में Starlink सैटेलाइट इंटरनेट की कीमत, स्पीड और प्लान्स
भारत में Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा एक बार सेटअप शुल्क के साथ लॉन्च हो सकती है, जो करीबन 30,000 रुपये तक हो सकती है। जानकारी के मुताबिक़ इसका मंथली प्लान 3,000 रुपये से 6,000 रुपये प्रति माह के बीच हो सकता है। इंटरनेट स्पीड की बात करें तो, 25Mbps से 225 Mbps तक की स्पीड मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इनमें से 25 Mbps का प्लान बेसिक प्लान होगा, जो लगभग 3,300 रुपये में उपलब्ध होगा।
Starlink की लॉन्च डेट
फिलहाल, Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सेवा ने भारत में अपना नेटवर्क स्थापित करना शुरू कर दिया है, लेकिन उसे कुछ अप्रूवल का इंतजार है। उम्मीद है कि 2026 की पहली तिमाही के अंत तक देश में इसकी (Starlink) सेवा शुरू हो जाए।
Starlink इंटरनेट कनेक्शन लिमिट की बात की जाए तो, भारत सरकार ने Starlink को देश में केवल 20 मिलियन कनेक्शन रखने की अनुमति दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने कॉमर्शियल कनेक्शन होंगे और कितने पर्सनल।
Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट की उपलब्धता
उपलब्धता की बात करें तो, Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा विशेष रूप से भारत के उन क्षेत्रों के लिए है जहां इंटरनेट की सुविधा बेहद कम है। इसलिए, यह सेवा मुख्य रूप से दूरदराज के इलाकों में उपलब्ध होगी। शहरी क्षेत्रों में इंटरनेट की कीमत कम है, और इस कीमत के कारण Starlink को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।






