Sudha Chandran Viral Video: Naagin की दुश्मन सुधा चंद्रन पर आईं माता? Video हुआ Viral

Sudha Chandran Viral Video: टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस और मशहूर डांसर सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी सीरियल या डांस परफॉर्मेंस की वजह से नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो के कारण।
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कस्तूरी’, ‘कहीं किसी रोज’ और ‘नागिन’ जैसे शोज़ में अपनी दमदार निगेटिव भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली सुधा चंद्रन का यह वीडियो देखकर फैंस भी सन्न रह गए हैं।
4 लोग भी नहीं संभाल पाए सुधा चंद्रन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुधा चंद्रन को चार लोग मिलकर पकड़ने और संभालने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी हालत ऐसी दिख रही है जैसे वे खुद पर कंट्रोल नहीं रख पा रही हों। वीडियो देखकर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस पर माता की ऊर्जा आई हुई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह वीडियो किसी टीवी शो या शूटिंग का हिस्सा नहीं, बल्कि माता की चौकी का बताया जा रहा है।
एक पैर पर झूमती दिखीं सुधा चंद्रन
गौरतलब है कि सुधा चंद्रन ने एक सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर खो दिया था, जिसके बाद उन्होंने कृत्रिम पैर के सहारे न सिर्फ चलना सीखा बल्कि डांस कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। लेकिन वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि माता की चौकी के दौरान वे सिर्फ एक पैर पर झूमती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे यूजर्स
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है:
- एक वर्ग इसे नाटक, पब्लिसिटी स्टंट या रोल पाने का तरीका बता रहा है
- दूसरा वर्ग इसे माता की शक्ति और आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए सुधा चंद्रन का समर्थन कर रहा है
- कई फैंस का कहना है कि सुधा चंद्रन जैसी सीनियर और सम्मानित कलाकार ऐसा दिखावा नहीं करेंगी।
VIDEO ने बढ़ाई उत्सुकता
फिलहाल सुधा चंद्रन की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो की वजह से वे एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई हैं।






