National

बंजी जंपिंग में बड़ी लापरवाही: सुरक्षा रस्सी लगाए बिना युवती को छलांग लगवाई – Video

Bungee Jumping : एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान सुरक्षा मानकों में चूक एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान हुई एक गंभीर लापरवाही ने 21 वर्षीय युवती की जान ले ली। बताया जा रहा है कि जंपिंग से पहले युवती के साथ सुरक्षा रस्सी जोड़ना भूल गए, जिसके बाद उसे ऊंचाई से नीचे छोड़ दिया गया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

40 मीटर ऊंचाई से गिरने से गई जान

ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान बड़ी लापरवाही

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह हादसा लिमेइरा शहर के प्रसिद्ध पोंटे दो एस्केलेतो पुल पर हुआ। मृतक युवती की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवती एडवेंचर रोप-जंप गतिविधि में हिस्सा लेने पहुंची थी। जंप (Bungee Jumping)से पहले सुरक्षा उपकरणों और हार्नेस की जांच की जानी थी, लेकिन कथित तौर पर कर्मचारियों ने सुरक्षा रस्सी लगाना ही भूल गए। इसके बाद युवती को लगभग 40 मीटर की ऊंचाई से नीचे छोड़ दिया गया।

मौके पर ही तोड़ दिया दम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और मेडिकल इमरजेंसी टीम घटनास्थल पर पहुंची। बचावकर्मियों ने युवती को बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

वीडियो में दिखी कर्मचारियों की घबराहट

घटना के बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती को जंपिंग (Bungee Jumping) प्लेटफॉर्म तक ले जाया जाता है। जैसे ही छलांग लगवाई जाती है, वहां मौजूद लोगों को अचानक एहसास होता है कि सुरक्षा रस्सी नहीं लगाई गई है। वीडियो में अफरा-तफरी, चीख-पुकार और कर्मचारियों की घबराहट साफ सुनाई देती है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब तक कर्मचारियों को अपनी गलती का अहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

छह लोगों को हिरासत में लिया गया

हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों के अनुसार घटना के बाद कुछ लोग मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल कुल छह लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस दर्दनाक घटना के बाद एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर बहस तेज हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बंजी जंपिंग जैसी गतिविधियों में एक से अधिक स्तर की सुरक्षा जांच अनिवार्य होती है और किसी भी तरह की लापरवाही सीधे जान जोखिम में डाल सकती है।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page