Breaking NewsHaryana NewsLatest News

महिलाएं सुरक्षित, गुंडों को सबक: अंबाला कैंट में छेड़छाड़ आरोपियों की परेड — ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने की पुलिस की तारीफ

Haryana News : अंबाला छावनी में कोचिंग सेंटर से घर जा रही युवती से छेड़छाड़ और उसके माता-पिता से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई की ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने खुलकर सराहना की है। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री विज ने अंबाला कैंट थाना एसएचओ सुरेंद्र को शाबाशी देते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई ने पूरे शहर में मजबूत संदेश दिया है।

“अंबाला छावनी में गुंडागर्दी नहीं चलेगी”—अनिल विज

मंत्री विज ने कहा- “अंबाला छावनी में महिलाएं और बच्चियां बिना डर के घर-दफ्तर जा सकेंगी। जो भी गुंडागर्दी करेगा, पुलिस उसे छोड़ेगी नहीं।” उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

पीड़िता ने जनसुनवाई में दी थी शिकायत

कुछ दिन पहले पीड़िता और उसका परिवार जनसुनवाई में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूरी घटना मंत्री विज को बताई। इसके बाद मंत्री ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

पांच आरोपी गिरफ्तार, सिर मुंडवाकर कराई परेड

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। शुक्रवार को पुलिस ने सभी आरोपियों के सिर मुंडवाए और फिर उन्हें पैदल बाजारों में परेड करवाते हुए मौके पर ले जाकर जांच कराई। यह पूरी कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गई।

यह भी पढ़ें : – Haryana Big Action: आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं पर सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page