Haryana NewsLatest News

Haryana News : सांसद खेल महोत्सव के जरिये खिलाड़ियों की प्रतिभा में आ रहा है निखार-गौतम

Haryana News : हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर कौने में, मोहल्ले में, गांव में सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाडिय़ों को बेहतर प्लेटफार्म देने का काम किया जा रहा है और खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा को निखारते हुए अपने समाज, शहर व प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

मंत्री अंबाला शहर के सेक्टर-10 स्थित खेल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ने की और इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल, मनदीप राणा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान खेल राज्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में हरियाणा को खेलों के नाम से जाना जाता है। पूरे देश की जो आबादी है उसमें दो प्रतिशत आबादी हरियाणा की है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आधे से ज्यादा मेडल हरियाणा के खिलाड़ी हासिल करते हैं।

 

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page