Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

दंपत्ति व बेटी से मारपीट मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, एसएचओ से बोले— “लड़कियां शहर में आ-जा न सकें, मैं यह होने नहीं दूंगा”

Haryana News :  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला में जनसमस्याएं सुनते समय एक गंभीर मामले पर कठोर रुख अपनाया। कोचिंग से लौट रही एक युवती और उसके परिवार से मारपीट की शिकायत पर मंत्री विज ने अंबाला कैंट थाना एसएचओ को तत्काल तलब कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री विज ने फटकार लगाते हुए कहा— “मेरे शहर में ये नहीं होने दूंगा। लड़कियां शहर में आ-जा न सकें, यह मेरे और तेरे लिए मरना है।”

क्या है पूरा मामला?

अंबाला छावनी हाउसिंग बोर्ड निवासी एक दंपत्ति ने बताया कि उनकी बेटी शाम को कोचिंग सेंटर से लौट रही थी, तभी दो युवक उसका पीछा करने लगे और गाली-गलौच की। लड़की ने तुरंत अपने माता-पिता को फोन किया।

मौके पर परिवार के पहुंचने के बाद युवकों ने परिवार के साथ मारपीट कर दी, जिससे सभी घायल हो गए। परिजनों ने डायल 112 पर फोन किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए।

अस्पताल में भी धमकियां!

परिवार ने बताया कि मेडिकल करवाने जब वे सिविल अस्पताल पहुंचे, तो करीब 15 युवक वहां भी जुट गए और उन्हें गोलियों से उड़ा देने की धमकी दी।

मंत्री विज ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए

शिकायत सुनते ही अनिल विज ने कैंट थाना एसएचओ को मौके पर बुलाया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page