Breaking NewsNational

CJP और केंद्र सरकार के बीच आज फिर होगी अहम वार्ता, 17 मेट्रो स्टेशन बंद; देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच जारी गतिरोध को समाप्त करने के प्रयासों के तहत आज (शुक्रवार) को एक बार फिर बातचीत होने जा रही है। दोनों पक्षों की दूसरी बैठक दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रस्तावित है। इस वार्ता पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि पिछली बैठक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी।

इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद सरकार ने दावा किया कि उसने CJP को चार बार बातचीत के लिए आमंत्रित किया, लेकिन प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। वहीं CJP का कहना था कि वे किसी मंत्री के आवास पर नहीं, बल्कि किसी निष्पक्ष स्थान पर बातचीत चाहते हैं।

सोनम वांगचुक ने समाप्त किया अनशन

इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रस्तावित प्रदर्शन और वार्ता को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर सेंट्रल दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखा गया है। इससे पहले देर रात संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड्स तोड़ने की घटना भी सामने आई थी।

देशभर में प्रदर्शन का आह्वान

CJP ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। ऐसे में दिल्ली सहित कई शहरों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सरकार और CJP के बीच होने वाली यह वार्ता आगे की रणनीति और आंदोलन की दिशा तय करने में अहम मानी जा रही है।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page