Breaking NewsNational

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में खत्म किया अनशन, लोगों से की ये अपील

Sonam Wangchuk Ends Fast: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अपना अनशन तोड़ा। वांगचुक ने अपने संदेश में कहा कि इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उन्हें पत्र लिखकर अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था।

लंबी बातचीत के बाद लिया फैसला

सोनम वांगचुक ने बताया कि अनशन समाप्त करने का निर्णय कई दौर की बातचीत और कुछ महत्वपूर्ण शर्तों पर सहमति बनने के बाद लिया गया। उन्होंने कहा कि इन शर्तों की विस्तृत जानकारी वह जल्द ही एक अलग वीडियो संदेश के माध्यम से साझा करेंगे।

देशवासियों से की खास अपील

 

अनशन समाप्त करने के साथ ही वांगचुक ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया जाना चाहिए और सभी नागरिकों को सतर्क रहकर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।

छात्रों के समर्थन में शुरू किया था अनशन

सोनम वांगचुक ने यह अनशन NEET-UG पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में शुरू किया था। छात्र पिछले एक महीने से परीक्षा प्रणाली में सुधार और अपनी अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी शामिल है।

PM मोदी का छात्रों के नाम देर रात वीडियो संदेश, बोले- पेपर लीक पर होगी और सख्त कार्रवाई; फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रस्ताव तैयार

 

पिंजौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कार और कैंटर से टकराई; ट्रैफिक सिग्नल भी टूटा – Video

 

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page