Breaking NewsCrimeLatest NewsNational

Durgapur Rape Case: ममता बनर्जी के बयान से मचा बवाल, पूछा – रात 12 बजे बाहर क्या कर रही थी लड़की?

Durgapur Rape Case :  पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक निर्मम गैंगरेप केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन इस जघन्य अपराध के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने सवाल किया – “रात 12:30 बजे लड़की बाहर क्या कर रही थी?

क्या है पूरा मामला?

यह घटना शुक्रवार रात दुर्गापुर के शोभापुर इलाके में स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज की है, जहां ओडिशा की रहने वाली एक MBBS छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। छात्रा सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।
पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 अन्य आरोपी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

ममता बनर्जी का विवादित बयान

लोगों को उम्मीद थी कि ममता बनर्जी पीड़िता को न्याय दिलाने में सख्त रवैया अपनाएंगी, लेकिन उन्होंने कहा-लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्हें इसकी अनुमति भी नहीं दी जानी चाहिए। यह घटना एक निजी मेडिकल कॉलेज की है, इसकी ज़िम्मेदारी सरकार की नहीं बल्कि कॉलेज प्रशासन की है।”

इसके बाद उन्होंने यह भी पूछा- रात 12:30 बजे लड़की कॉलेज से बाहर क्यों निकली? जबकि वह इलाका जंगल के पास है और संवेदनशील माना जाता है।

सवालों के घेरे में मुख्यमंत्री का रवैया

ममता बनर्जी के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विपक्ष, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनता ने तीखी आलोचना की है। लोग कह रहे हैं कि बलात्कार जैसे गंभीर अपराध में पीड़िता की गलती तलाशने की बजाय सरकार को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

सरकार की सफाई और कार्रवाई

हालांकि, ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि:

  • दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

  • पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है

  • सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति ऐसे अपराधों पर लागू है

उन्होंने इस घटना की तुलना ओडिशा की एक हालिया गैंगरेप केस से करते हुए कहा कि वहां क्या कार्रवाई हुई, उस पर भी सवाल उठने चाहिए।

कॉलेज प्रशासन पर भी उठे सवाल

मुख्यमंत्री ने इस मामले की ज़िम्मेदारी कॉलेज प्रशासन पर डालते हुए कहा कि कॉलेज को छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहना चाहिए। देर रात बाहर निकलने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका