CrimeHaryana News

MP से पंजाब जा रहा था 10 क्विंटल नशा! पानीपत पुलिस ने पकड़ा पूरा कैंटर

601 एसी की पेटियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी खेप, 20 लाख रुपये से अधिक कीमत का मादक पदार्थ जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

पानीपत, 13 जुलाई: हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पानीपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने समालखा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10 क्विंटल 33 किलो 970 ग्राम डोडा चूरा पोस्त से भरे एक कैंटर को जब्त किया है। इस मामले में पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित रूप से मध्य प्रदेश से यह खेप लेकर पंजाब जा रहा था। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है।

गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया गया जाल

उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकेश कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल को रविवार देर रात सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर का एक कैंटर दिल्ली की ओर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर पंजाब जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने समालखा के भोड़वाल माजरी के पास जीटी रोड सर्विस लेन पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद संदिग्ध कैंटर को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपनी पहचान नीतिश कौशल, निवासी मलकोवाल, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में बताई।

तलाशी में मिला 10 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा पोस्त

कैंटर की तलाशी लेने पर पुलिस को गत्ते की पेटियों के नीचे प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखा गया डोडा चूरा पोस्त मिला। कुल 51 कट्टों की बरामदगी हुई, जिनका कुल वजन 10 क्विंटल 33 किलो 970 ग्राम निकला। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ, कैंटर और अन्य सामान को कब्जे में ले लिया।

 

601 कंडीशनर की पेटियों के नीचे छिपाई थी खेप

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुलिस की नजर से बचने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। कैंटर में सबसे नीचे डोडा चूरा पोस्त से भरे 51 कट्टे रखे गए थे और उनके ऊपर 601 कंडीशनर (एयर कंडीशनर) की पेटियां लाद दी गई थीं। इसके बाद पूरे वाहन को तिरपाल से ढक दिया गया था, ताकि किसी को संदेह न हो।

पुलिस रिमांड पर आरोपी, नेटवर्क की जांच शुरू

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चालक के रूप में कार्य करता है और मध्य प्रदेश से यह खेप लेकर पंजाब जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ समालखा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां की जानी थी।

———————————रिपोर्ट – परवीन भारद्वाज/पानीपत——————————————-

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page