Chandigarh : मनीमाजरा मोटर मार्केट में खड़ी कार से मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Chandigarh News: चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक लंबे समय से खड़ी कार के अंदर एक व्यक्ति की डेड बॉडी बरामद हुई। शव कार की पिछली सीट पर पड़ा हुआ था और पास में शराब की बोतल भी मिली है। घटना के सामने आते ही मोटर मार्केट में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
कार में मिला शव, मचा हड़कंप
स्थानीय लोगों ने जब कार के अंदर शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया गया।
फोरेंसिक टीम जुटी जांच में
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से जरूरी सबूत जुटाए। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की मौत अत्यधिक ठंड के कारण हुई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
शव सेक्टर-16 मॉर्च्युरी में
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
मरम्मत के लिए आई थी कार
मनीमाजरा पुलिस के अनुसार, जिस कार में शव मिला है, वह वाहन मरम्मत के लिए मोटर मार्केट में आया हुआ था और काफी समय से एक दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कार के अंदर शव होने की जानकारी किसी को नहीं लग पाई।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान संतलाल (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और मनीमाजरा मोटर मार्केट में उसकी खुद की मैकेनिक की दुकान थी। वह कई वर्षों से यहां काम कर रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।






