Breaking NewsCrimeLatest NewsNationalTop Stories

Himachal Pradesh News | परवाणू में युवक पर हमला, पांच आरोपियों पर मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू क्षेत्र में एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी को पंकु निवासी टकसाल परवाणू अपने साथी ईशान के साथ गाड़ी से सवारियां छोड़ने के बाद परवाणू–कसौली चौक के पास रुके थे। इसी दौरान कुछ युवकों के साथ विवाद के बाद ईशान पर हमला किया गया।

घायल युवक को पहले परवाणू स्थित ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 191(2), 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page