Breaking NewsCrimeHaryana News

पानीपत में शादी समारोह के दौरान बवाल: AC खराब होने पर होटल मालिक के बेटे की पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट

पानीपत। हरियाणा के पानीपत स्थित सेक्टर-25 के सोमाया होटल में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान एयर कंडीशनर (AC) में आई तकनीकी खराबी को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि समारोह में शामिल कुछ लोगों ने होटल मालिक के बेटे वत्सल सिंगला के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो होटल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच जारी है।

तकनीकी खराबी से बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को होटल में शादी समारोह आयोजित था। दोपहर में हल्दी की रस्म के बाद शाम को मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान हॉल के एयर कंडीशनर में तकनीकी खराबी आने से कूलिंग प्रभावित हो गई। होटल प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी टीम खराबी दूर करने में जुटी थी, लेकिन कुछ मेहमान नाराज होकर रिसेप्शन पर पहुंच गए और बहस शुरू हो गई।

होटल मालिक के बेटे पर हमला करने का आरोप

होटल मालिक के बेटे वत्सल सिंगला का आरोप है कि उन्होंने मेहमानों को समस्या जल्द ठीक होने का भरोसा दिलाया, लेकिन कुछ लोग उग्र हो गए। आरोप है कि 15 से 20 लोगों ने उन्हें घेर लिया और थप्पड़, लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उनकी टी-शर्ट फाड़ दी गई और होटल में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया गया। होटल कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उन्हें हमलावरों से छुड़ाया और सुरक्षित कमरे में पहुंचाया। बताया गया कि हमलावर काफी देर तक कमरे के बाहर भी हंगामा करते रहे।

CCTV फुटेज बना अहम सबूत

पानीपत

घटना होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कथित रूप से कई लोग वत्सल सिंगला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। होटल प्रबंधन ने फुटेज पुलिस को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए आरोप

दूसरे पक्ष के अनुराग ने होटल प्रबंधन पर ही अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी समारोह के दौरान सुबह से एसी काम नहीं कर रहा था। शिकायत करने पर होटल प्रबंधन ने गाली-गलौज की और बाउंसरों से बाहर निकालने की धमकी दी। विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट हुई।

पुलिस बोली- दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी

चांदनीबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि डायल-112 पर झगड़े की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

——————————————————रिपोर्ट – परवीन भारद्वाज (पानीपत) ————————————-

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page