Breaking NewsChandigarhLatest NewsTop Stories

Amit Shah Chandigarh Visit: अमित शाह के दौरे से बदला चंडीगढ़ का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर नो एंट्री!

Chandigarh Traffic Advisory Today : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। अमित शाह आज रात राज भवन में विश्राम करेंगे और शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

उनकी मूवमेंट के चलते 19 दिसंबर की रात और 20 दिसंबर की सुबह चंडीगढ़ के कई प्रमुख मार्गों पर एक-एक घंटे के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और रेगुलेशन लागू किया गया है। इसे लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें देर रात कुछ बदलाव भी किए गए।

19 दिसंबर (शुक्रवार) रात ट्रैफिक प्लान

  • समय: रात 9:00 बजे से 10:00 बजे तक
  • दक्षिण मार्ग: एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से ट्रिब्यून चौक
  • पूर्व मार्ग: ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट

मध्य मार्ग: ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट (पंचकूला की ओर) इन मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा।

  • 20 दिसंबर (शनिवार) सुबह ट्रैफिक डायवर्जन
  • समय: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
  • मध्य मार्ग: फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट
  • पूर्व मार्ग: ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से ट्रिब्यून चौक
  • दक्षिण मार्ग: ट्रिब्यून चौक से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट
  • वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान ऑप्शनल रूट्स का उपयोग करें और किसी भी असुविधा से बचें।

रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट्स के लिए लोग चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखें:

  • X (Twitter): @trafficchd
  • Instagram: @trafficchd
  • Facebook: @ChandigarhTrafficPolice

पुलिस का सहयोग करने की अपील

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह एडवाइजरी जनहित और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है। अस्थायी असुविधा के लिए जनता से सहयोग की अपील की गई है।

SSB स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सपड़ी स्थित SSB प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित सीमा सशस्त्र बल (SSB) के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : – Delhi News : आधी रात संसद के बाहर विपक्ष का डेरा! ‘G Ram G’ बिल पर 12 घंटे का धरना, NREGA खत्म करने का आरोप

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page