Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

Veer Bal Diwas : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के अदम्य साहक को नमन किया व लंगर सेवा की

Veer Bal Diwas : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादों के अदम्य साहस को नमन किया और कहा कि चारों साहिबजादों का बलिदान आज भी साहस, स्वाभिमान और धार्मिक दृढ़ता का अमर संदेश और हर पीढ़ी को प्रेरणा देता है।

मंत्री विज ने कहा कि चारों साहिबजादों ने कम उम्र में धर्म और सत्य की रक्षा के लिए जुल्म के आगे झुकने के बजाय सर्वाेच्च बलिदान दिया, जिसमें छोटे साहिबजादों को दीवार में चुनवाया गया और बड़े साहिबजादे युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए।

 Veer Bal Diwas

मंत्री अनिल विज ने आज वीर बाल दिवस के अवसर परअंबाला में जगाधरी रोड पर रामपुर सरसेहड़ी मोड के निकट भाजपा पार्षद जसबीर सिंह व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए लंगर में सेवा की। इससे पहले उन्होंने साहिबजादों को नमन किया।

ऊर्जा मंत्री ने श्रद्धापूर्वक जगाधरी रोड पर लगाए गए लंगर के दौरान श्रद्धालुओं को लंगर बांटा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता जसबीर जस्सी के अलावा सुदर्शन सिंह सहगल, वरिंद्र सिंह, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, फकीरचंद सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।

( राष्ट्र खबर पर हरियाणा समेत देश दुनिया की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें )

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page