Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

DM ऑफिस में बज उठी बीन! मेरठ में किसानों का अनोखा प्रदर्शन — सपेरे बुलाकर अफसरों को ‘जगाने’ का अनोखा तरीका वायरल

मेरठ, उत्तर प्रदेश ; मेरठ में आज ज़िला प्रशासन का दफ्तर उस वक्त हैरानी में पड़ गया जब किसान अपनी मांगों को लेकर DM कार्यालय पहुंचे—साथ में थे सपेरे और बीन की धुन!

यह अनोखा प्रदर्शन देखते ही परिसर में मौजूद अफसर और कर्मचारी भी ठिठक गए।

भाकियू के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि उनकी समस्याएं महीनों से लंबित हैं और प्रशासन सुन ही नहीं रहा। इसी ‘अनसुनी’ को लेकर किसानों ने प्रतीकात्मक रूप से सपेरों को बुलाया ताकि बीन बजाकर अफसरों को “जगाया” जा सके।

 

किसानों ने बताया कि यह शांतिपूर्ण विरोध था, लेकिन संदेश बेहद साफ—

“अगर हमारी आवाज़ नहीं सुनी गई, तो आंदोलन और तेज़ होगा!”

बीन की गूंज और किसानों का यह क्रिएटिव विरोध सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page