Breaking NewsChandigarhCrime

चंडीगढ़ सेक्टर-32 कॉलेज के बाहर 3 युवकों ने घेरकर छात्र से की मारपीट -Video

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल हो रहे 26 सेकेंड के वीडियो में तीन युवक छात्र को घेरकर लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के मुताबिक, घटना के दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। यह घटना शनिवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो में दो युवक काले रंग की शर्ट और एक युवक लाल रंग की शर्ट पहने नजर आ रहा है, जबकि पीड़ित छात्र काले रंग का कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई देता है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किसने रिकॉर्ड किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page