Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें! आयुष अस्पतालों की नई लिस्ट जारी, जानिए कहां मिलेगा इलाज

हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अहम फैसला लेते हुए सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके आश्रितों को अब प्राइवेट आयुष अस्पतालों में इलाज की सुविधा देने का ऐलान किया है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी दी कि

राज्य सरकार ने झज्जर और हिसार जिलों के दो नए आयुष अस्पतालों को इम्पैनल्ड किया है — जिससे अब लगभग 12 निजी आयुष अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

इम्पैनल्ड हुए नए अस्पताल:

  1. संस्कारम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, खेड़ी तालुका, पटौदा (झज्जर)

  2. वेदामृता हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, बरवाला (हिसार)

अब इन अस्पतालों में इलाज कराने पर कर्मचारियों को सरकार से बिल रिइम्बर्समेंट की सुविधा मिलेगी।

मुख्य बातें:

  • कर्मचारी और पेंशनर्स अब पास के प्राइवेट आयुष अस्पताल में भी इलाज करवा सकेंगे

  • सरकारी अस्पतालों पर दबाव घटेगा, विकल्प होंगे अधिक

  • हर अस्पताल में होगा एक नोडल अधिकारी, जो शिकायतों का समाधान करेगा

  • आपातकाल में प्राइवेट अस्पताल करेंगे एम्बुलेंस और ICU जैसी सुविधाओं को साझा

  • अस्पतालों को NABH मान्यता प्राप्त होना जरूरी

  • इम्पैनलमेंट की वैधता 3 साल, फिर होगा नवीनीकरण

आरती सिंह राव का बयान

हम अपने कर्मचारियों की भलाई और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्राइवेट आयुष अस्पतालों को इम्पैनल करना, इस दिशा में एक मजबूत कदम है।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page