Breaking NewsEntertainmentLatest NewsTop Stories

Border 2 Premiere :बॉर्डर 2’ प्रीमियर में दिखा संस्कार और सम्मान, वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर

Border 2 Premiere : फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की ग्रैंड प्रीमियर नाइट उस वक्त बेहद खास बन गई, जब अभिनेता वरुण धवन ने सरेआम दिग्गज अभिनेता सनी देओल के पैर छूकर उन्हें सम्मान दिया। यह भावुक पल कैमरों में कैद हो गया और कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रेड कार्पेट पर जैसे ही वरुण धवन की नजर सनी देओल पर पड़ी, उन्होंने झुककर उनके पैर छुए। इस पर सनी देओल ने मुस्कुराते हुए वरुण को गले लगाया। दोनों कलाकारों के बीच यह आत्मीय क्षण देखकर वहां मौजूद फैंस और मेहमान भावुक हो गए।

 

सोशल मीडिया पर यूज़र्स इस पल को “बॉलीवुड में संस्कार और सम्मान की मिसाल” बता रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि स्टारडम की ऊंचाइयों पर होने के बावजूद वरुण धवन का यह व्यवहार आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

ग्रैंड प्रीमियर में कई नामचीन बॉलीवुड सितारे भी मौजूद रहे, जिनकी मौजूदगी ने इवेंट की रौनक और बढ़ा दी। वहीं, ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : – Viral Video: बर्फबारी के बीच युवाओं का जज़्बा, शिमला में बर्फ पर लगाए पुशअप

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page