Kedarnath धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू, पंचमुखी डोली ने किया गर्भगृह में प्रवेश

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) – विश्व प्रसिद्ध Kedarnath धाम में शीतकालीन विश्राम की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना के साथ बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली ने मंदिर के पवित्र गर्भगृह में विधिवत प्रवेश किया, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिला कि अब बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने का समय निकट है।
Kedarnath Closing Date 2025: 23 अक्टूबर, सुबह 8:30 बजे
मंदिर समिति के अनुसार, 23 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8:30 बजे, विधि-विधान के साथ Kedarnath kapat band कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस वर्ष की Kedarnath darshan 2025 यात्रा का समापन होगा, जो लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बनी रही।
बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के तहत उखीमठ रवाना होगी डोली
कपाट बंद होने के बाद, बाबा केदारनाथ डोली यात्रा प्रारंभ होगी, जिसमें पंचमुखी डोली को शीतकालीन गद्दी स्थल उखीमठ ले जाया जाएगा। आगामी छह महीनों तक बाबा केदार की पूजा वहीं की जाएगी। Kedarnath winter closure के दौरान श्रद्धालु उखीमठ में दर्शन और आराधना कर सकेंगे।
हरियाणा की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
Kedarnath Dham में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Kedarnath Dham news के अनुसार, कपाट बंद होने के पावन अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु और तीर्थयात्री धाम में मौजूद हैं। चारों ओर “हर हर महादेव” के जयकारे गूंज रहे हैं। मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों और प्रशासन की देखरेख में सभी धार्मिक क्रियाएं विधिपूर्वक संपन्न की जा रही हैं।






