Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

Vladimir Putin India Visit : भारत में रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत; तीनों सेनाओं ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Vladimir Putin India Visit : भारत की दो दिवसीय राज्य यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin ) का शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन परिसर में बेहद भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, PM नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों ने प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में तीनों सेनाओं — थलसेना, नौसेना और वायुसेना — द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। पुतिन (Vladimir Putin ) और राष्ट्रपति मुर्मु ने दोनों देशों के गणमान्य अतिथियों से एक-दूसरे का परिचय भी कराया।

Vladimir Putin India Visit 1

पहले ही मिनट से दिखी PM Modi–Putin Chemistry

बता दें,रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) गुरुवार शाम भारत पहुंचे थे, जहां प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने स्वयं पालम एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया। पालम एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक दूसरे काअभिवादन किया — जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दोनों नेता राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी एक ही गाडी में पालम एयरपोर्ट से रवाना हुए, जिसने उनकी मित्रता और द्विपक्षीय भरोसे का मजबूत संदेश दिया।

Hyderabad House meeting — रक्षा, ऊर्जा, व्यापार पर बनेगी बड़ी डील?

आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी और राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) की औपचारिक वार्ता हैदराबाद हाउस (Hyderabad House meeting) में होगी।

इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी:

द्विपक्षीय रक्षा सहयोग

ऊर्जा एवं परमाणु साझेदारी

हिंद-प्रशांत और क्षेत्रीय सुरक्षा

लॉन्ग-टर्म इकोनॉमिक पार्टनरशिप

व्यापार व तेल-गैस आपूर्ति को मजबूत करना

रूसी निवेश बढ़ाने पर सहमति

राजनयिक सूत्रों के अनुसार, कम से कम 6–8 बड़े समझौते घोषित होने की संभावना है।

व्यावसायिक कार्यक्रम भी एजेंडे में

हैदराबाद हाउस बैठक Hyderabad House meeting के बाद, दोनों नेता संयुक्त प्रेस बयान भी जारी करेंगे। इसके बाद पुतिन (Vladimir Putin) भारतीय और रूसी उद्योगपतियों के साथ एक प्रमुख व्यावसायिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहाँ निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर होगा।

शाम को राष्ट्रपति भवन में राजकीय भोज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम राष्ट्रपति भवन में पुतिन (Vladimir Putin) के सम्मान में राजकीय भोज आयोजित करेंगी। यह पुतिन की इस ऐतिहासिक यात्रा की सबसे प्रतिष्ठित घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

भारत-रूस संबंधों के लिए यह यात्रा क्यों महत्वपूर्ण?

यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब:

वैश्विक भू-राजनीति तेजी से बदल रही है

रूस पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच नए साझेदार मजबूत कर रहा है

भारत सामरिक संतुलन बनाकर बहुध्रुवीय दुनिया में अपनी भूमिका बढ़ा रहा है

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पुतिन (Vladimir Putin) की यह यात्रा नई शीतयुद्ध राजनीति में भारत-रूस साझेदारी(India-Russia relations) की मजबूती का प्रतीक है।

पुतिन (Vladimir Putin) की यह यात्रा न केवल कूटनीतिक प्रतीकवाद दिखाती है बल्कि आने वाले महीनों में रक्षा, ऊर्जा और आर्थिक साझेदारी में बड़े बदलावों की ओर संकेत कर रही है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका