Udyogini Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी! बिना गारंटी मिल रहा ₹3 लाख लोन – जानें कैसे करें आवेदन

Udyogini Yojana: देशभर में महिलाएं अब अपना बिजनेस शुरू करने का सपना आसानी से पूरा कर सकेंगी। Udyogini Yojana के तहत महिलाओं को ₹3 लाख तक का बिना गारंटी (Collateral-Free) लोन दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य है महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना ताकि वे स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें और परिवार की आय बढ़ा सकें।
क्या है उद्योगिनी योजना? Udyogini Yojana
उद्योगिनी योजना की शुरुआत कर्नाटक सरकार ने की थी, लेकिन अब इसे केंद्र एवं कई राज्य सरकारें मिलकर चला रही हैं। इस योजना के तहत किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी, गारंटी या कोलेटरल की आवश्यकता नहीं होती।
महिलाएं इस लोन से निम्न बिजनेस शुरू कर सकती हैं-ब्यूटी पार्लर,बुटीक,सिलाई सेंटर,डेयरी,किराना स्टोर,छोटा-मोटा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
कितना मिलेगा लोन? Udyogini Yojana
न्यूनतम राशि: ₹1 लाख,अधिकतम राशि: ₹3 लाख, राशि बैंक की मंजूरी और आपके बिजनेस प्लान पर निर्भर करेगी।
कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता) Udyogini Yojana
- आयु: 18 से 55 वर्ष
- महिला ने किसी लोन में डिफॉल्ट न किया हो
- परिवार की वार्षिक आय: ₹1.5 लाख से कम
- विधवा और दिव्यांग महिलाओं के लिए आय सीमा लागू नहीं
- भारत की किसी भी राज्य की महिला आवेदन कर सकती है
जरूरी डॉक्यूमेंट्स -Udyogini Yojana
- आधार कार्ड
- इनकम सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बिजनेस प्लान / प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अनुभव/ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (यदि हो)
कैसे करें आवेदन?
आवेदन दो तरीकों से किया जा सकता है:
ऑफलाइन आवेदन
नजदीकी किसी भी बैंक में जाकर फॉर्म भरकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन
सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन उपलब्ध है- myscheme.gov.in, यहां से आप योजना का पूरा विवरण पढ़कर सीधे आवेदन कर सकते हैं।






