Breaking NewsLatest NewsNational

Himachal : धर्मशाला तपोवन में 26 नवंबर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र: इस बार 744 सवाल, 8 बैठकों के साथ अब तक का सबसे लंबा सेशन

Himachal : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार कई मायनों में खास होने वाला है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि 14वीं विधानसभा का 10वां सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक धर्मशाला के तपोवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह पहला मौका है जब शीतकालीन सत्र 8 बैठकों के साथ अब तक का सबसे लंबा होगा।

पहले दिन होगा शोकोदगार

सत्र की शुरुआत 26 नवंबर को प्रातः 11 बजे होगी। पहले ही दिन सदन में पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू राम गौतम के प्रति शोकोदगार प्रस्तुत किया जाएगा।

कांगड़ा में सबसे लंबा विंटर सेशन—CM सुक्खू का बयान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा में लंबे सत्र का फैसला कई कारणों से लिया गया है। उन्होंने कहा- “कांगड़ा में सबसे लंबा विंटर सेशन होने वाला है। इससे लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। पहले यह सेशन क्रिसमस और न्यू ईयर के समय होता था, लेकिन समय बदलने से कांगड़ा में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, होटलों को फायदा होगा।”

CM ने यह भी कहा कि सरकार कांगड़ा को “टूरिज्म कैपिटल” बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिसमें एयरपोर्ट विस्तार और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी तेज किया जा रहा है।

इस वर्ष शीतकालीन सत्र में कुल 8 बैठकें

अध्यक्ष ने बताया कि इस बार:

  • कुल बैठकें: 8

  • 28 नवंबर व 4 दिसंबर: गैर-सरकारी सदस्यों का कार्य

  • 2025 में कुल बैठकें: 35 (बजट सत्र 15, मानसून सत्र 12, विंटर सत्र 8)

सदन के लिए कुल 744 प्रश्न प्राप्त

शीतकालीन सत्र में सदस्यों द्वारा कुल 744 प्रश्न भेजे गए हैं।

  • 604 तारांकित प्रश्न

  • 140 अतारांकित प्रश्न

  • नियम 62—11

  • नियम 63—4

  • नियम 101—7

  • नियम 130—16

  • नियम 324—1

ये सभी प्रश्न और सूचनाएं ऑनलाइन माध्यम से सरकार तक पहुंचाई जा चुकी हैं।

इन मुद्दों पर रहेगी सबसे अधिक नजर

प्रश्नों में मुख्य विषय:

  • आपदा प्रबंधन और केंद्र से राहत राशि

  • भारी बारिश, बाढ़ और प्राकृतिक आपदाएँ

  • स्कूलों का विलय और शिक्षा संस्थानों का उन्नयन

  • स्वास्थ्य संस्थानों की बेहतरी

  • सड़क व पुल निर्माण, DPR

  • विभागों में रिक्त पद

  • पर्यटन, उद्यान एवं पेयजल

  • युवाओं में नशाखोरी रोकथाम

  • कानून-व्यवस्था व ट्रांसपोर्ट सुधार

विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को भी जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में हैं।

शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक

26 नवंबर सुबह 10:15 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।
इसमें शामिल होंगे:

  • संसदीय कार्य मंत्री

  • नेता प्रतिपक्ष

  • उप मुख्य सचेतक

  • भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक

अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों सदन को बिना व्यवधान चलाने में सहयोग करेंगे।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका