Breaking NewsHaryanaLatest News

World AIDS Day 2025 : हरियाणा में एचआईवी को हराने की बड़ी पहल! मंत्री आरती सिंह राव का जागरूकता संदेश

World AIDS Day 2025 : हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने एक सशक्त और संवेदनशील स्वास्थ्य ढांचा विकसित किया है, जिससे एचआईवी संक्रमितों का हर संभव इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि जन-जन को जागरूक करना और समय पर एचआईवी जांच कराना जरूरी है, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए।

मंत्री राव सोमवार को कैथल में विश्व एड्स दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। इसके पहले उन्होंने स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित एड्स जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

हरियाणा में एचआईवी/एड्स सेवाओं की सुविधाएँ

  • प्रदेश में 104 ICTC केंद्र, जिनमें फरीदाबाद की मोबाइल ICTC शामिल है।

  • 24 ART केंद्र, जिनमें 13 नए केंद्र मेडिकल कॉलेजों में स्थापित किए गए।

  • 5 FIART केंद्र और 4 लिंक ART केंद्र सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

  • जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता पूरे राज्य में सुनिश्चित की गई है।

विशेष सेवाएँ और वित्तीय सहायता

  • पीपीपी मोड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड, MRI और CT स्कैन एचआईवी पीड़ितों के लिए निशुल्क उपलब्ध।

  • दिसंबर 2021 से एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को 2250 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता। अब तक 54 करोड़ रुपये वितरित, इस वर्ष 27.78 करोड़ रुपये स्वीकृत।

  • एचआईवी पीड़ितों को सरकारी ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त

  • ART केंद्रों में उपचार पर 50% छूट

  • हरियाणा राज्य में एचआईवी/एड्स संक्रमितों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता

  • प्रत्येक जिले में नशा मुक्ति केंद्र संचालित।

मंत्री राव ने जोर दिया कि एचआईवी एड्स जैसी गंभीर बीमारी को हराने के लिए जागरूकता, जांच और सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ उठाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका