Breaking NewsLatest NewsSpiritualTrending News

16 अक्टूबर 2025 का राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन?

16 अक्टूबर 2025 | बृहस्पतिवार
चंद्रमा का गोचर – कर्क राशि में
आज चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में हो रहा है, जो सभी राशियों पर विभिन्न तरह का असर डालेगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन किसके लिए लकी रहेगा और किसे बरतनी होगी थोड़ी सावधानी।

मेष राशि (Aries)

भाव – चौथा
परिवार और घर से जुड़े मामलों में तनाव संभव है। किसी से बहस न करें। मानसिक बेचैनी और अनिद्रा से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। यात्रा टालें और छोटे-छोटे कामों पर फोकस करें।

उपाय: आज धैर्य रखें और जल का सेवन अधिक करें।

वृषभ राशि (Taurus)

भाव – तीसरा
भाई-बहनों से लाभ और सहयोग मिलेगा। हालांकि दोपहर बाद खर्च बढ़ सकता है और काम अधूरे रह सकते हैं। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।

उपाय: कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार करें और व्यर्थ के विवाद से बचें।

मिथुन राशि (Gemini)

भाव – दूसरा
सुबह तनावपूर्ण रह सकती है लेकिन दोपहर के बाद आनंद और आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रियजनों से मुलाकात होगी।

उपाय: खर्च पर नियंत्रण रखें और गुस्से से बचें।

कर्क राशि (Cancer)

भाव – पहला (स्वराशि में चंद्रमा)
आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। हालांकि अति संवेदनशीलता और विचारों की अधिकता मानसिक थकावट ला सकती है। ध्यान और म्यूजिक से राहत मिलेगी।

उपाय: वाणी में संयम रखें और सकारात्मक सोच अपनाएं।

सिंह राशि (Leo)

भाव – बारहवां
विवाद और खर्च के योग हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी और कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत मिलेंगे।

उपाय: निवेश या बड़ा निर्णय टालें, संयम रखें।

कन्या राशि (Virgo)

भाव – ग्यारहवां
सामान्य से शुभ दिन है। कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ संभव है। पर दोपहर के बाद निर्णय लेने से बचें।

उपाय: कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

तुला राशि (Libra)

भाव – दसवां
कार्यक्षेत्र में उन्नति के प्रबल योग हैं। मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शादी योग्य लोगों के लिए शुभ संकेत।

उपाय: पूजा-पाठ में समय दें और अपने वरिष्ठों का सम्मान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भाव – नवां
यात्रा और भाग्यवृद्धि के योग हैं। व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर दिन।

उपाय: बाहर खाने से बचें और पिता का आशीर्वाद लें।

धनु राशि (Sagittarius)

भाव – आठवां
किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। मानसिक उलझनें रहेंगी। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा।

उपाय: आध्यात्मिकता की ओर रुझान रखें और ध्यान करें।

मकर राशि (Capricorn)

भाव – सातवां
साझेदारी और व्यापार में लाभ होगा। हालांकि दोपहर के बाद मन अशांत रह सकता है। प्रेम संबंधों में सतर्कता बरतें।

उपाय: तनाव से बचें और परिवार में सामंजस्य बनाए रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

भाव – छठा
आज का दिन लाभकारी है। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

उपाय: कार्यों को समय पर पूर्ण करें और माता-पिता का आशीर्वाद लें।

मीन राशि (Pisces)

भाव – पांचवां
सुबह का समय थोड़ा अशांत हो सकता है, लेकिन दोपहर के बाद माहौल बेहतर होगा। व्यापार में लाभ और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।

उपाय: विवाद से बचें और संयमित भोजन लें।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका