National

AI Impact Summit में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: भारत मंडपम में सुरक्षा घेरा तोड़कर नारेबाजी,कई कार्यकर्ता हिरासत में

नई दिल्ली: राजधानी के Bharat Mandapam में आयोजित हाई-प्रोफाइल ‘AI Impact Summit’ के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब Indian Youth Congress के कुछ कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा पार कर परिसर के भीतर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ नारे लगाए और बैनर-पोस्टर लहराए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यकर्ता मुख्य हॉल के पास पहुंचकर टी-शर्ट खोलकर “PM is Compromised” जैसे नारे लगाने लगे। उस समय सम्मेलन में देश-विदेश के कई प्रतिनिधि और विशेषज्ञ मौजूद थे।

सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें परिसर से बाहर किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब 10 लोग इस विरोध में शामिल थे, जिनमें से 4-5 को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने ले जाया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि प्रदर्शनकारी क्यूआर कोड के जरिए एंट्री लेकर अंदर पहुंचे थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद वे मुख्य कार्यक्रम स्थल के नजदीक कैसे पहुंच गए।

क्यों अहम है AI Impact Summit?

यह सम्मेलन ग्लोबल साउथ में भारत द्वारा आयोजित पहला वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन माना जा रहा है। आयोजन में 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 60 से ज्यादा मंत्री और 500 से अधिक वैश्विक एआई विशेषज्ञों व उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी दर्ज की गई है।

यह समिट IndiaAI Mission और Digital India पहल के तहत आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य नीति-निर्माताओं, तकनीकी कंपनियों, स्टार्टअप्स, शिक्षाविदों और उद्योग जगत को एक मंच पर लाकर एआई से जुड़े वैश्विक संवाद को व्यावहारिक विकास परिणामों में बदलना है।

यह भी पढ़ें : – AI समिट में विरोध पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर हमला, बोले– “राष्ट्र की छवि से खिलवाड़ अस्वीकार्य”

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका