Breaking NewsCrimeHaryana NewsLatest NewsTop Stories

50 तक गिनती नहीं लिख पाई… 4 साल की मासूम… बाप ने मार डाला | Faridabad Crime

Faridabad Crime : हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही चार साल की मासूम बेटी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह 50 तक गिनती लिखने में असफल रही। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

पढ़ाई के नाम पर हैवानियत

पुलिस के अनुसार यह घटना 21 जनवरी की है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कृष्णा जायसवाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के सेक्टर-58 क्षेत्र में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। पति-पत्नी दोनों निजी कंपनियों में काम करते हैं।

दिन में पत्नी नौकरी पर रहती थी, जबकि रात की शिफ्ट में काम करने वाला कृष्णा दिन में बच्चों की देखभाल करता था। इसी दौरान उसने अपनी चार साल की बेटी को 50 तक गिनती लिखने को कहा। जब बच्ची यह नहीं कर पाई, तो आरोपी ने आपा खो दिया और बेलन से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

मासूम की दर्दनाक मौत

पिटाई इतनी निर्दय थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शाम को जब मां घर लौटी तो उसने अपनी बेटी को बेसुध हालत में पाया। घबराई मां बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

7 साल के बेटे ने खोला राज

घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि इस पूरी वारदात का गवाह आरोपी का 7 वर्षीय बेटा था। बच्चे ने अपनी मां को बताया कि पिता ने गिनती न लिख पाने पर उसकी बहन की बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पत्नी से झूठ बोलने की कोशिश

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने जुर्म को छुपाने के लिए पत्नी को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि बच्ची सीढ़ियों से गिर गई। हालांकि बेटे की गवाही के बाद सच्चाई सामने आ गई।

आरोपी पिता गिरफ्तार, जुर्म कबूल

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। सेक्टर-58 थाना एसएचओ आजाद सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका