Breaking NewsPunjab
पंजाब में बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत, 15 घायल


Punjab Accident : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 30 से 35 श्रद्धालु सवार थे, जो आनंदपुर साहिब से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान बस्सी पठाना के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने की वजह हो सकती है।







