ब्रेकिंग: चंडीगढ़ में फिर बम धमकी, सचिवालय से लेकर हाईकोर्ट और सीएम ऑफिस अलर्ट मोड पर

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में स्थित पंजाब सिविल सचिवालय को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे संदेश में दोपहर 2 बजे तक विस्फोट करने की बात कही गई है। इस बार निशाने पर सिर्फ सचिवालय ही नहीं, बल्कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट और मुख्यमंत्री कार्यालय पंजाब भी बताए गए हैं।
इससे पहले भी लगभग तीन सप्ताह पूर्व इसी तरह का ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक जांच अभियान चलाया था।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, हर कोने की तलाशी
ताजा धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने सचिवालय परिसर सहित आसपास के संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते मौके पर
प्रवेश द्वारों पर सख्त चेकिंग
आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग
हालांकि, फिलहाल सचिवालय को खाली नहीं कराया गया है और कर्मचारी सामान्य दिनों की तरह अपने दफ्तरों में कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।






