Breaking News: Chandigarh में 13 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

Chandigarh: चंडीगढ़ में स्कूली छात्रों को एक बार फिर राहत मिली है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सर्दी और खराब मौसम को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी हैं। पहले सभी स्कूल 10 जनवरी से खुलने वाले थे, लेकिन अब आदेश में बदलाव कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह फैसला सरकारी, गवर्नमेंट एडेड और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

किन कक्षाओं पर क्या रहेगा नियम?
- कक्षा 1 से 8 तक
- नॉन-बोर्ड कक्षाएं: 9वीं और 11वीं
इन सभी कक्षाओं की फिजिकल क्लासेज नहीं लगेंगी। छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि, शिक्षक सुबह 9 बजे से ऑनलाइन क्लासेज ले सकेंगे।
बोर्ड छात्रों के लिए अलग व्यवस्था
कक्षा 10वीं और 12वीं (बोर्ड क्लासेज)
- स्कूल सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे
- छुट्टी का समय दोपहर 3:30 बजे रहेगा
- फिजिकल क्लासेज जारी रहेंगी
स्टाफ के लिए निर्देश
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल स्टाफ का समय पहले की तरह नियमित रहेगा, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
क्यों लिया गया फैसला?
शिक्षा विभाग के अनुसार, ठंड, कोहरे और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।






