Breaking NewsChandigarhLatest NewsTrending News

हरियाणा CM नायब सैनी का बड़ा बयान: “पंजाब के लोगों को नौकरी नहीं…नशे का खात्मा चाहिए!” — भगवंत मान को दी सलाह

Chandigarh News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के CM भगवंत मान पर बड़ा हमला बोला है। मीडिया से बात करते हुए सैनी ने कहा कि पंजाब में बढ़ते नशे की समस्या पर सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों की मौत जैसे संवेदनशील मुद्दे पर पंजाब सरकार राजनीति कर रही है।

CM सैनी ने कहा—भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि एक महीने में पंजाब से नशा खत्म कर देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

हरियाणा CM ने दावा किया कि जब वह पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान गए, तो लोगों ने उनसे कहा कि उन्हें नौकरी नहीं बल्कि नशे का खात्मा चाहिए। यह दावा उन्होंने सीधे तौर पर पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए किया।

नायब सैनी ने आगे कहा कि पंजाब में दिन में हालात ठीक रहते हैं, लेकिन “सुबह 9 से शाम 5 तक सब ठीक, उसके बाद क्या होता है किसी को नहीं पता” — उनके इस बयान ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।

उन्होंने CM मान को सलाह दी कि हरियाणा के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय, पंजाब में नशे को खत्म करने पर फोकस करें।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका