Breaking NewsLatest NewsTrending News

BREAKING NEWS: आज की ताज़ा खबरें | देश–दुनिया की बड़ी ख़बरें | 20 नवंबर 2025

BREAKING NEWS: आज की ताज़ा खबरें | देश–दुनिया की बड़ी ख़बरें | 20 नवंबर 2025

🔴बिहार शपथ ग्रहण पर छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान

बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह पर उन्होंने शुभकामनाएँ देते हुए कहा—नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई। आज वे एक बार फिर मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे… बिहार में फिर से विकास की गंगा बहेगी और सुशासन स्थापित होगा।

🔴 बिहार: आज होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, नीतीश 10वीं बार CM

पटना के गांधी मैदान में आज बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।
नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
सूत्रों के अनुसार लगभग 20 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।


🔴 अमित शाह और जेपी नड्डा पटना पहुंचे

शपथ ग्रहण से पहले अमित शाह और जेपी नड्डा बुधवार रात पटना पहुंच गए हैं। सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा की गई।


🔴 दिल्ली की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुँची

राजधानी की हवा एक बार फिर बुरी तरह प्रदूषित:

  • आनंद विहार AQI: 420 (गंभीर)

  • पंजाबी बाग AQI: 439 (गंभीर)
    कई इलाकों में गहरा धुंध छाया है।


🔴 पंजाब: गैंगस्टर हैरी एनकाउंटर में ढेर

अमृतसर पुलिस की एंटी गैंगस्टर सेल ने ISI से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हरजिंदर उर्फ हैरी को एनकाउंटर में मार गिराया।
चेकपोस्ट पर रोकने पर उसने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल होकर अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
उसके पास से पाकिस्तानी हथियार और विदेशी नंबर बरामद हुए।


🔴 ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री भारत दौरे पर

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग आज रात दिल्ली पहुंचेंगी।
कल उनकी मुलाकात भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से होगी।


🔴 कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला

कुत्ता काटने से जुड़े मामलों में मुआवजा:

  • मौत होने पर: ₹5,00,000

  • गहरे निशान/बार-बार काटने पर: ₹5,000


🔴 मोकामा मर्डर केस: अनंत सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई

दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह की जमानत याचिका पर पटना सिविल कोर्ट आज सुनवाई करेगा।


🔴 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन राज्यों के दौरे पर

राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 3-दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी।
आज वह अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी।
सुप्रीम कोर्ट आज राष्ट्रपति और राज्यपाल की विधेयक मंजूरी समयसीमा से जुड़े मामले की भी सुनवाई करेगा।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका