Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

PM मोदी ने नीतीश कुमार की प्रशंसा की, 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ पर दी बधाई

पटना, 20 नवंबर — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके दसवें कार्यकाल पर बधाई देते हुए उन्हें एक कुशल और अनुभवी प्रशासक करार दिया है। नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लगातार कई पोस्ट कर नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रशासनिक अनुभव बिहार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने लिखा—नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को भी दी शुभकामनाएं

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।
उन्होंने लिखा—जमीनी स्तर पर दोनों नेताओं के पास जनसेवा का लंबा अनुभव है। उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।

मंत्रिपरिषद के सभी नए मंत्रियों को पीएम मोदी की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने बिहार सरकार के नए मंत्रियों को भी बधाई देते हुए कहा कि यह टीम बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम है।
उन्होंने लिखा—समर्पित नेताओं की यह शानदार टीम बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

शपथ ग्रहण समारोह में शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी

पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

मंत्रियों की सूची में शामिल रहे— विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page