ChandigarhHaryanaLatest NewsNationalTrending News

Bullet train-like politics. युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पीएम मोदी ने चलाई ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी राजनीति: अनिल विज

Bullet train-like politics. Haryana के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने कहा कि हमारी सरकार जल्द ही Green energy के अंतर्गत Electric buses को लेने जा रही है और इस संबंध में आदेश दिए जा चुके है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बहुत बढ़िया चल रही है और हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है तथा कानून व्यवस्था पर भी नियंत्रित किया जा रहा है। विज ने कहा BJP के नए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen को बनाकर Prime Minister Narendra Modi ने एक प्रकार से बुलेट ट्रेन चला दी है क्योंकि लोग विकास की राजनीति को पसंद कर रहे है।

इलेक्ट्रिक बसों को बड़ी संख्या में संचालित करने की योजना

Bullet train-like politics

परिवहन विभाग में विकास और व्यवस्था के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और इसके साथ-साथ प्रदूषण भी एक बहुत बड़ा मुद्दा है इसलिए हमारी सरकार चाहती है कि ग्रीन एनर्जी से संबंधित वाहनों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जाए। इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक बसों को बड़ी संख्या में संचालित करने की योजना सरकार की है।

चार्जिंग स्टेशन पर होगी परिवार के रुकने की व्यवस्था

उन्होंने कहा कि अब लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक कारों की तरफ भी बढ़ रहा है और इसलिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन भी ज्यादा से ज्यादा होने चाहिए और इस दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है तथा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन को बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ऐसे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन हो जहां पर पारिवारिक सदस्यों को रुकने के लिए भी सुविधा होनी चाहिए। इन चार्जिंग स्टेशन पर रेस्टोरेंट, रेस्ट रूम तथा वॉशरूम जैसी सुविधाएं परिवार के सदस्यों को मिले क्योंकि गाड़ी को रिचार्ज करने में समय लगता है। इसके अलावा, पानीपत में भी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का कार्य परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

Big News. हरियाणा सरकार ने दी परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमति, दिशा-निर्देश जारी

आसमाजिक तत्वों को पकड़कर जेल में डाला

हरियाणा की कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लगभग 5000 असामाजिक तत्वों को पकड़कर जेल में डाला गया है और कानून व्यवस्था को पूरी तरह से नियंत्रित किया जा रहा है तथा सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई वारदात होती है तो वहां पर हमारी पुलिस कुछ ही मिनट में पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि जब मैं गृहमंत्री था उस समय पर डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया गया था और अब डायल 112 की गाड़ी सात आठ मिनट के अंदर ही घटनास्थल पर पहुंच जाती है।

भाजपा ने हर क्षेत्र में विकास किया

भारतीय जनता पार्टी को नवनिर्वाचित नए अध्यक्ष नितिन नवीन के मिलने के संबंध में पूछे के सवाल के जवाब में विज ने कहा कि आजकल जेन-जी का जमाना है और नए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को बनाकर प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने एक प्रकार से बुलेट ट्रेन चला दी है। उन्होंने कहा कि लोग अब विकास चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है यही कारण है कि आज हमारी ग्रोथ रेट दुनिया में तीसरे या चौथे नंबर पर आ गई है।

भाजपा ने अन्य पार्टियों के दफ्तर बंद करवा दिए

Bullet train-like politics

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव आ रहा है और शत प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के चुनाव में विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अन्य सभी पार्टियों के दफ्तर बंद करवा दिए हैं और अब इन पार्टियों को कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब टुकड़े-टुकड़े पार्टी है क्योंकि इसमें कई समूह बन चुके हैं। विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि एक गाना है “बिक गया जो उसका कोई खरीदार नहीं होता” अर्थात अब कांग्रेस का काम खत्म हो चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की दिशा बदल दी

कांग्रेस की सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली, बिहार और अब हम महाराष्ट्र में बीएमसी के चुनाव जीते हैं और इन् जगहों पर कांग्रेस हारी है और अब जहां-जहां भी चुनाव होंगे वहां बीजेपी जीतेगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदल दी है जबकि पहले झूठे नारे जैसे की गरीबी हटाओ की राजनीति की जाती थी। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री ने काम और विकास करके दिखाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोग विश्वास करते हैं।

Republic Day Flag Hoisting Ceremony. गणतंत्र दिवस पर माननीयों के ध्वजारोहण का कार्यक्रम जारी, जानिए कौन कहां फहराएगा तिरंगा ?

‘हुड्डा साहब डिप्रेशन में’

विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लाडो लक्ष्मी योजना पर सवाल खड़े किए हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्डा साहब अब काफी डिप्रेशन में है और लाडो लक्ष्मी योजना के संबंध में स्पष्ट करते हुए कहा कि लोगों की मांग पर हमने पारिवारिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए 1100 रूपये नगद तथा अन्य राशि बैंक में डालने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अब ऐसे सभी पात्र लाभार्थियों का 1000 रूपये बचाने का कार्य करेगी और यह जमा राशि परिवार को आवश्यकता पड़ने पर मिल पाएगी।

हुड्डा कराए एफआईआर

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान की भाजपा के नेता अवैध कालोनी काटने का काम कर रहे हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस संबंध में हुड्डा अध्ययन करें और अध्ययन करके एफआईआर दर्ज कराए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा अर्थात कौन सच बोल रहा है कौन झूठ बोल रहा है पता चल जाएगा।

Bhupinder Hooda on Haryana Government: भाजपा के मंत्रियों की बयानबाजी पर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने ली चुटकी, बोले-ये टूटी-फूटी पार्टी

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका