Breaking NewsChandigarhHaryanaTrending News

CET Correction Portal : HSSC चेयरमैन ने देर रात दी बड़ी खुशखबरी, CET का करेक्शन पोर्टल खुला, इस लिंक का करना होगा इस्तेमाल

CET Correction Portal :  हरियाणा में गुप्र C की नौकरी के लिए बीती 26 और 27 जुलाई को CET की परीक्षा देने वाले लाखों परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से CET का करेक्शन पोर्टल खोल दिया गया है। लंबे समय से अभ्यर्थी करेक्शन पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे थे। आयोग ने दिवाली से पहले अभ्यर्थियों को सौगात दी है। शुक्रवार यानि आज से अगले आठ दिनों तक अभ्यर्थी करेक्शन पोर्टल के माध्यम से त्रुटियां दूर करा सकेंगे।

CET Correction Portal

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने वीरवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट करके करेक्शन पोर्टल खोलने की जानकारी दी। हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि 17 अक्तूबर से 24 अक्तूबर की रात 11:59 बजे तक पोर्टल खुला रहेगा। उन्होंने पोर्टल का लिंक भी साझा किया। अभ्यर्थी आज यानि 17 अक्टूबर 2025 से 24 अक्टूबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) के बीच आधिकारिक वेबसाइट https://onetimeregn.haryana.gov.in/ पर जाकर आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।

CET Correction Portal

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने दावे के समर्थन में मान्य दस्तावेज 14 जून 2025 तक अपलोड कर दें। श्रेणी में संशोधन के लिए किसी भी प्रकार का भौतिक अनुरोध आयोग कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दें कि  26 और 27 जुलाई हुए सीईटी में 12.48 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

‘मुझे हमेशा चाचा और राबड़ी माता का आशीर्वाद मिला’ – Khesari Lal Yadav ने पत्नी चंदा देवी के साथ थामा आरजेडी का दामन

 

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका