Dhurandhar सोच, धुरंधर तोहफ़ा: MK Bhatia ने कर्मचारियों को गिफ्ट की 6 लग्ज़री कारें

ChristmasNewYear2025 : दिवाली के बाद एक बार फिर उद्यमी और समाजसेवी एम.के. भाटिया (MK Bhatia) ने अपने सहकर्मियों के लिए खुशियों का बड़ा संदेश दिया है। क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर उन्होंने अपने कर्मचारियों को 6 लग्ज़री कारें भेंट कर न सिर्फ उन्हें सम्मानित किया, बल्कि देशभर में प्रेरणादायक नेतृत्व की मिसाल भी पेश की।
इस विशेष अवसर पर एम.के. भाटिया (MK Bhatia) ने हालिया चर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) से प्रेरणा लेते हुए युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में “धुरंधर सोच” अपनाने का संदेश दिया।
“काम में धुरंधर बनो, सफलता खुद चले आएगी” – MK Bhatia
समारोह के दौरान भाटिया (MK Bhatia) ने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने कार्य को निष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्टता के साथ करते हैं। उन्होंने कहा,“हर व्यक्ति को अपने पेशे और जीवन में धुरंधर (Dhurandhar) बनकर काम करना चाहिए। जब लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ बनने का हो, तो सफलता अपने आप आपके साथ जुड़ जाती है।”

युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश
एम.के. भाटिया (MK Bhatia) ने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास,निरंतर सीखने की भावना और कड़ी मेहनत इन तीन मूल मंत्रों से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। उन्होंने अपने सहकर्मियों को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि कंपनी की प्रगति उनके समर्पण और ईमानदार प्रयासों का प्रतिफल है।
कर्मचारियों का उत्साह: “सम्मान से बढ़ता है मनोबल”
कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने इस पहल को असाधारण और प्रेरणादायक बताया। उनका कहना था कि यह तोहफ़ा केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान और कार्यक्षमता को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाता है।
यह भी पढ़ें : – Chhattisgarh News : पत्थर बनती जा रही 14 साल की लड़की, कौन-सी है यह दुर्लभ बीमारी?
नेतृत्व वही, जो मेहनत को पहचान दे
एम.के. भाटिया (MK Bhatia) की यह अनूठी पहल एक बार फिर साबित करती है कि सच्चा नेतृत्व वही है जो अपने साथियों की मेहनत को पहचान कर उन्हें सम्मान और प्रोत्साहन दे।






