Breaking NewsHaryanaLatest NewsTrending News

बेटियों का दबदबा, पुलिस का पढ़ा-लिखा बैच: हरियाणा पुलिस के 5061 जवानों की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड

Haryana Police Passing Out Parade : हरियाणा पुलिस के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया, जब रिक्रूट बेसिक कोर्स (RBC) बैच-93 की भव्य और ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड (Passing Out Parade) का आयोजन सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम (Tau Devilal Stadium) में किया गया। इस समारोह में 5,061 नव-प्रशिक्षित कांस्टेबलों ने अनुशासन, निष्ठा और जनसेवा की शपथ लेकर औपचारिक रूप से हरियाणा पुलिस (Haryana Police) में प्रवेश किया।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत सुसंगठित परेड, ड्रिल और अनुशासन ने पूरे कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावशाली और गौरवपूर्ण बना दिया।

सबसे बड़ा सामूहिक शपथ ग्रहण

यह बैच-93 अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक रूप से शपथ लेने वाला पुलिस बैच (Police Batch) माना जा रहा है। पासिंग आउट परेड का नेतृत्व जींद की Nishu और हांसी के Manjit Chahal ने किया, जिसने महिला और युवा नेतृत्व की मजबूत तस्वीर पेश की।

महिला शक्ति की मजबूत उपस्थिति

अमित शाह (Amit Shah) ने इस अवसर (पासिंग आउट परेड) पर महिला शक्ति की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा,“जब बेटियां सुरक्षा की पहली पंक्ति में खड़ी होती हैं, तो पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश जाता है।” उन्होंने कहा कि यह बैच- 93 केवल संख्या में बड़ा है, बल्कि गुणवत्ता और योग्यता के मामले में भी मिसाल है।

पढ़ा-लिखा और युवा पुलिस बल

Amit Shah : केंद्र सरकार जल्द शुरू करेगी ‘Bharat Taxi’ सेवाकेंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने बताया कि इस बैच-93 के 85% जवान ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट हैं,जवानों की औसत आयु मात्र 26 वर्ष है,यह पहला बैच है जिसे देश के नए आपराधिक कानूनों की ट्रेनिंग दी गई है। यह बैच सीधे आधुनिक कानून व्यवस्था के साथ फील्ड में उतर रहा है।

पारदर्शी भर्ती प्रणाली की सराहना

अमित शाह (Amit Shah) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हरियाणा (Haryana) में योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं, जो राज्य में पारदर्शी और ईमानदार शासन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसी निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाएं युवाओं के भरोसे को मजबूत करती हैं और मजबूत पुलिस व्यवस्था की नींव रखती हैं।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका