Fog Attack. कोहरा बनने लगा काल ! हरियाणा में जूड़ो खिलाड़ी समेत 7 लोगों की मौत

Fog Attack. पिछले कईं दिनों से Haryana में पड़ रही Bitter cold और कोहरे के चलते लोगों की दिनचर्या पर काफी असर पड़ा है। सड़क से लेकर Rail traffic तक Weather का असर साफ दिखाई दे रहा है। इसी बीच अब कोहरे के कारण Road accidents की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। कोहरे के चलते हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक Judo player समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।
कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र में घने कोहरे के बीच कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 19 वर्षीय जूडो खिलाड़ी एकांत की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी रोहन गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों एकेडमी से प्रशिक्षण लेकर घर लौट रहे थे। वहीं, करनाल जिले के डाकवाला के पास देर रात घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय सावन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल होकर निजी अस्पताल में भर्ती है। इसी प्रकार से जींद के झांझ कलां गांव के पास जींद-पटियाला हाइवे पर धुंध में प्रसव प्रसूता को ले जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में प्रसूता की सास गांव खरकबूरा की 52 वर्षीय महिला कमलेश की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हुई।
International IDEA. गर्व का क्षण, भारत ने संभाली इंटरनेशनल IDEA की अध्यक्षता
भिवानी में घने कोहरे के चलते जुई क्षेत्र में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बालाजी कालेज के पास चार वाहन आपस में टकराए, जिसमें दो युवक घायल हुए। वहीं, झज्जर में बेरी-झज्जर मार्ग पर वजीरपुर गांव के पास कोहरे में सड़क पर पलटी गन्ने से भरी ट्राली से बाइक टकरा गई। हादसे में 15 वर्षीय छात्र दीपांशु की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई सुमित गंभीर रूप से घायल है। इसी प्रका से नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर की अल सुबह बालाजी से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी बस आगे चल रहे एक ट्राला से टकरा गई। दुर्घटना में दिल्ली पुलिस के सिपाही सहित दो लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गए हैं।
Cyber fraudsters. चीन से मिले निर्देश पर काम कर रहे थे साइबर ठग, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा






