Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा; 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

पटना, 19 नवंबर: बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए के नवनिर्वाचित 202 विधायकों की सूची प्रस्तुत करते हुए नई सरकार बनाने का दावा किया।

राजभवन में मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार के साथ भाजपा, जेडीयू, लोक जनशक्ति (आर), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख नेता शामिल हुए। इससे पहले विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चुना।

10वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार

बिहार में एक बार फिर इतिहास बनने जा रहा है। नीतीश कुमार गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा के शीर्ष नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में आम जनता और वीवीआईपी के पहुंचने को देखते हुए भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

गांधी मैदान में तैयारियों का निरीक्षण

शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले मंगलवार को नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच, सुरक्षा व्यवस्था, वीवीआईपी सीटिंग और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

नेताओं ने जताया उत्साह

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा- “10वीं बार नीतीश कुमार जी के मुख्यमंत्री बनने को लेकर पूरे बिहार में उत्साह है। बिहार को सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री मिलने जा रहे हैं। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना सरकार की बड़ी चुनौती है और सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है।”

अलीनगर विधानसभा से भाजपा की विजयी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा- “नीतीश कुमार का फिर से मुख्यमंत्री चुना जाना बिहार के लिए बहुत बड़ा दिन है। एनडीए सरकार राज्य के विकास को नई दिशा देगी।”

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका