Breaking NewsChandigarhLatest NewsTrending News

Christmas 2025 : क्रिसमस पर प्रेम और शांति का संदेश, Chandigarh में भव्य नगर ShobhaYatra का आयोजन

Christmas 2025 : क्रिसमस के पावन अवसर पर चंडीगढ़ (Chandigarh) में ट्राईसिटी चर्चिस एसोसियेशन (TriCity Churches) की ओर से एक भव्य नगर शोभा यात्रा (ShobhaYatra) का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को प्रेम, शांति और सौहार्द के रंग में रंग दिया। यह शोभा यात्रा सीएनआई चर्च (CNI Church), सेक्टर-18 से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न सेक्टरों से होती हुई सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में संपन्न हुई।

शोभा यात्रा (Shobha Yatra) का नेतृत्व रोमन कैथोलिक चर्च (Roman Catholik Church), चंडीगढ़ व शिमला के बिशप सहाया टी. थॉमस तथा फादर प्रेमानंद ने किया। इस अवसर पर ट्राईसिटी चर्चिस (TriCity Churches) एसोसियेशन के प्रेसिडेंट लॉरेंस मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शहरवासियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Christmas Celebration 2025

शोभा यात्रा Chandigarh सेक्टर 19/27, 20/30, 20/21 की मार्केट, अरोमा लाइट प्वाइंट, सेक्टर 22/23, सेक्टर 24 की मार्केट से गुजरती हुई आगे बढ़ी। मार्ग में विभिन्न सेक्टरों के निवासियों और मार्केट एसोसिएशनों ने यात्रा (Shobha Yatra) का गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण स्वागत किया। यह भी पढ़ें : – Dhurandhar सोच, धुरंधर तोहफ़ा: MK Bhatia ने कर्मचारियों को गिफ्ट की 6 लग्ज़री कारें

झांकियों और कैरोल्स ने मोहा मन

इस अवसर पर आकर्षक झांकियां शोभा यात्रा (Shobha Yatra) का मुख्य आकर्षण रहीं। Chandigarh, मोहाली और पंचकुला के चर्चों द्वारा यीशु मसीह के जन्म, जीवन और बलिदान को दर्शाती झांकियां प्रस्तुत की गईं। बच्चों द्वारा शांति और प्रेम का संदेश देते हुए मधुर कैरोल गीत गाए गए और श्रद्धालुओं में टॉफियां भी वितरित की गईं।

“प्रेम और शांति का प्रत्यक्ष प्रमाण है शोभा यात्रा” – लॉरेंस मलिक

ट्राईसिटी चर्चिस (TriCity Churches) एसोसियेशन के प्रेसिडेंट लॉरेंस मलिक ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शोभा यात्रा (ShobhaYatra) प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा, “हमें सभी से प्रेम करना चाहिए और एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। यीशु मसीह के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सुखी और शांतिपूर्ण जीवन संभव है।” यह भी पढ़ें : – पंजाब–इज़राइल सहयोग को नई गति: PHDCCI प्रतिनिधिमंडल की इज़राइली दूतावास अधिकारी से अहम मुलाकात

यीशु मसीह की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक – बिशप सहाया टी. थॉमस

अपने संबोधन में बिशप सहाया टी. थॉमस ने कहा कि यीशु मसीह ने समाज को प्यार, नम्रता और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह ने अत्यंत नम्रता से जीवन की शुरुआत की और फिर मानवता की पीड़ा को देखकर संसारिक सुखों का त्याग कर एक पवित्र मिशन अपनाया, जिससे पूरे विश्व में सकारात्मक परिवर्तन आया।

समाजसेवियों की सहभागिता और लंगर सेवा

शोभा यात्रा (ShobhaYatra) के स्वागत के लिए विभिन्न मार्केट और रेसिडेंशियल एसोसिएशनों की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई। Chandigarh सेक्टर-24 में विख्यात समाजसेवी रविन्द्र सिंह बिल्ला की ओर से चाय-ब्रेड पकौड़े का लंगर लगाया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े चाव से ग्रहण किया। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह बिल्ला ने शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रहे बिशप्स और फादर्स को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

सामुदायिक भोजन और प्रार्थना के साथ समापन

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को सामुदायिक भोजन परोसा गया और समारोह का समापन सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका