Breaking NewsHaryanaLatest News

Haryana : सरकारी कर्मचारियों के लिए सुनहरा मौका—गुड गवर्नेंस अवॉर्ड में ऐसे करें अप्लाई!

Haryana :  हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि साल 2024 और 2025 में गुड गवर्नेंस से जुड़े नवाचारों और बेहतरीन कार्यों के लिए राज्य के कर्मचारियों को “गुड गवर्नेंस अवॉर्ड” दिए जाएंगे। यह सम्मान 25 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, 13 दिसंबर 2025 तक कर्मचारी ऑनलाइन पोर्टल haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी, विभागाध्यक्ष और IAS अधिकारियों को छोड़कर सभी नियमित और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी आवेदन करने के पात्र हैं। कर्मचारी अपने ऑफिस हेड, विभागाध्यक्ष या संबंधित एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी के माध्यम से आवेदन भेज सकेंगे।

इस अवॉर्ड के लिए प्रोजेक्ट/स्कीम/प्रोग्राम का चयन कर नॉमिनेट किया जाएगा। राज्य स्तर पर स्टेट फ्लैगशिप अवॉर्ड दिए जाएंगे, जबकि ज़िला स्तर पर कर्मचारियों को डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस अवॉर्ड प्रदान होंगे। किसी भी विभाग को एक से अधिक स्कीम या प्रोजेक्ट के लिए नाम भेजने की अनुमति होगी।

सभी आवेदनों की स्क्रूटनी और मूल्यांकन एम्पावर्ड कमेटी द्वारा किया जाएगा। विजेताओं को ट्रॉफी, मुख्य सचिव द्वारा हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

अधिक जानकारी और दिशा-निर्देश csharyana.gov.in और haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका