ChandigarhHaryanaTrending News

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज बसों की स्पीड हुई निर्धारित, मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश

Haryana Roadways :  बीते दिनों से पड़ रही Fog और कोहरे के चलते जहां Transport system के पहिए थम से गए हैं। वहीं, हादसों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में Haryana Government की ओर से धुंध में चलने वाले Roadways buses की स्पीड तय की गई है। परिहवन मंत्री Anil Vij की ओर से बसों की स्पीड को लेकर स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं।

Haryana Roadways

परिहवन मंत्री अनिल विज ने कहा कि धुंध में 60 किलोमीटर से अधिक गति से बस को नहीं चलाया जाएगा। इसे लेकर विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि करनाल में हरियाणा रोडवेज के बस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि बस की स्पीड कितनी थी। यदि 60 से अधिक स्पीड मिली तो नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

‘हम राम के है और वो हराम के हैं’

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए वीबी जी राम जी बिल को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की ओर से हराम में भी राम लिखा होना कहे जाने के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि हाँ लिखा होता है इसलिए हम राम के है और वो हराम के हैं।

वंदे मातरम पर अनिल विज का तीखा प्रहार: बोले– लाखों बलिदानों से जुड़ा है गीत, कांग्रेस ने इसकी पवित्रता से किया खिलवाड़

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका