Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

Himachal के सिरमौर में भीषण बस हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी प्राइवेट बस, 8 की मौत

Himachal News (सिरमौर): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार दोपहर शिमला से कुपवी जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर हरिपुरधार बाजार के पास करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

दोपहर 2:45 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे हरिपुरधार बाजार से करीब 100 मीटर पहले हुआ। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। एसपी सिरमौर, निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गहरी खाई में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने मृतकों के

Author

  • Siddharth Malbade

    Siddharth जनवरी 2026 से Rashtr Khabar वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। उन्हें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखने में विशेष रुचि है। वह पाठकों तक सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल व प्रभावशाली भाषा में पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका