Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

‘मुझे हमेशा चाचा और राबड़ी माता का आशीर्वाद मिला’ – Khesari Lal Yadav ने पत्नी चंदा देवी के साथ थामा आरजेडी का दामन

Khesari Lal Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ग्रहण की।

पटना में आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव, मीसा भारती और अब्दुल बारी सिद्दीकी भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने कहा-भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और उनकी पत्नी चंदा देवी के आरजेडी (RJD) में आने से पार्टी को नई ताकत और ऊर्जा मिलेगी। बिहार में अब बदलाव का समय है।

खेसारी लाल यादव बोले: “मुझे हमेशा मिला लालू परिवार का आशीर्वाद”

इस अवसर पर खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने कहा-मैं हमेशा इस परिवार का हिस्सा रहा हूं। मुझे चाचा लालू यादव और राबड़ी माता का आशीर्वाद हमेशा मिला है। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने 17 महीने में जो काम किया है, उससे स्पष्ट है कि अब बिहार में बदलाव जरूरी है।

उन्होंने बिहार के बच्चों के भविष्य की चिंता जताते हुए कहा-जैसे मैं मुंबई में अपने बच्चों को अच्छे स्कूल और अस्पताल दे पा रहा हूं, वैसे ही बिहार के बच्चों को भी सुरक्षित भविष्य मिलना चाहिए। उनका पलायन रोकना होगा और बदलाव लाना हमारा फर्ज है।

छपरा सीट से चंदा देवी को मिला RJD टिकट

आरजेडी ने छपरा विधानसभा सीट से खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की पत्नी चंदा देवी को उम्मीदवार घोषित किया है। खेसारी ने कहा-पूरा बिहार बदलाव चाहता है। लोग अपने राज्य में ही शिक्षा और रोजगार की उम्मीद रखते हैं। मैं और मेरी पत्नी उस बदलाव की धारा को तेज करेंगे।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका