IND vs PAK: कोलंबो में शुरू हुई बूंदाबांदी! क्या बारिश बिगाड़ेगी महामुकाबला?

IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में आज क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला ICC Men’s T20 World Cup के तहत कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेला जाएगा।
भारतीय समयानुसार मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे निर्धारित है। हालांकि, मैच से पहले ही मौसम ने रोमांच बढ़ा दिया है—आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है।
Colombo Weather Update: बूंदाबांदी ने बढ़ाई टेंशन
स्टेडियम के बाहर मौजूद रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल तेज बारिश नहीं है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। गर्मी और उमस भी अधिक है, जिससे खिलाड़ियों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं।
अगर बारिश बढ़ती है, तो मुकाबले पर असर पड़ सकता है। फैंस की नजरें अब मौसम पर टिकी हैं।
ग्रुप ए की स्थिति
ग्रुप ए में दोनों टीमें अपने शुरुआती दो मुकाबले जीत चुकी हैं।
भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया को हराया।
पाकिस्तान ने नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका को मात दी।
बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
इशान किशन (विकेटकीपर)
संजू सैमसन
तिलक वर्मा
Suryakumar Yadav (कप्तान)
Hardik Pandya
शिवम दुबे
रिंकू सिंह
अक्षर पटेल
वरुण चक्रवर्ती
अर्शदीप सिंह
Jasprit Bumrah
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
सईम अयूब
साहिबजादा फरहान
सलमान आगा (कप्तान)
Babar Azam
मोहम्मद नवाज
शादाब खान
फहीम अशरफ
उस्मान खान (विकेटकीपर)
Shaheen Afridi
अबरार अहमद
नसीम शाह
मैच से पहले का माहौल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने अपनी रन-अप की तैयारी कर ली है। वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ आपस में रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। कोच माइक हेसन फखर जमान से लंबी बातचीत करते नजर आए।
अब सबकी नजर टॉस और मौसम पर है—क्या बारिश इस महामुकाबले में विलेन बनेगी या फैंस को पूरा रोमांच देखने को मिलेगा?






