Breaking NewsCrimeHaryanaLatest NewsTrending News

Kurukshetra Farmer Protest: धान की उठान को लेकर बवाल — BKU अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने DFSC को जड़ा थप्पड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kurukshetra Farmer Protest: धान की खरीद और उठान में देरी को लेकर हरियाणा के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंगलवार शाम से चढूनी किसानों के साथ डीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे थे। बुधवार को स्थिति उस समय बिगड़ गई जब चढूनी ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (DFSC) को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने गुरनाम सिंह चढूनी और कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया।

धान की उठान में देरी से किसानों में गुस्सा

किसानों का आरोप है कि मंडियों में उनकी धान की ट्रालियां रुकी हुई हैं, लेकिन प्रशासन उनकी खरीद नहीं कर रहा। किसानों का कहना है कि उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है और उनकी दुकान से उठान नहीं किया जा रहा।
इसी के विरोध में किसान अपनी ट्रालियों सहित कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी ऑफिस के बाहर धरना शुरू किया।

तनाव के बीच चढूनी ने DFSC को मारा थप्पड़

धरने के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गुरनाम सिंह चढूनी अचानक मंच से उतरे और डीएफएससी को थप्पड़ जड़ दिया

इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत चढूनी को हिरासत में ले लिया, जबकि कई किसानों को बसों में भरकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

चढूनी बोले — जब तक समाधान नहीं, धरना जारी रहेगा

पत्रकारों से बातचीत में गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा, हमने कई बार अधिकारियों से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। जब तक हमारी धान की उठान शुरू नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। कल हमने पूरे प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे अपनी ट्रालियां लेकर कुरुक्षेत्र सचिवालय पहुंचें।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका